RRB GROUP-D : 28.09.2018, Shift-2 - GK In Hindi

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday 11 April 2020

RRB GROUP-D : 28.09.2018, Shift-2



Q_1. भारत में .................. को आमतौर पर 'ज्वारीय वन' के रूप में जाना जाता है।
A. शुष्क भूमि
B. झीलों
C. पर्वतीय जंगलों
D. रेगिस्तानी जंगलों
Ans: B

व्याख्या:

● भारत में झीलों को आमतौर पर 'ज्वारीयवन' के रूप में जाना जाता है।
● समुद्र तट एवं निम्न डेल्टाई भाग में ज्वारीय वनस्पति पाई जाती है।
● ये समुद्रीय तटरेखा को स्थिर करती है और समुद्र द्वारा हो रहे कटाव से तटबंध की रक्षा करती है।
● गंगा-ब्रह्मपुत्र, डेल्टा, महानदी, कृष्णा, गोदावरी, कावेरी आदि नदियों के डेल्टाई भाग एवं पूर्वी तथा पश्चिमी तट-भारत में ज्वारीय वन का मुख्य क्षेत्र है।
● मैंग्रोव, नारियल, सुन्दरीवन, ताड़, बेंत, बांस आदि मुख्य ज्वारीय वन का उदाहरण है।
● ओक, चेस्टनट, मैपिल, सिल्वरफर, पाइन, देवदार एल्डर आदि वृक्ष पर्वतीय वनस्पति है।
● खजुर, बबूल, नागफनी आदि मरुस्थलीय वनस्पति है।


Q_2. भारत का 48वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2017 कहाँ आयोजित किया गया था ?
A. मुंबई
B. दिल्ली
C. गोवा
D. हैदराबाद
Ans: c

व्याख्या:
● भाग का 48 वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2017, गोवा में आयोजित किया गया था।
● गोवा के पणजी में भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 2019 के 50 वें संस्करण समारोह आयोजित किया गया।


Q_3. विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2017 के आधार पर विश्व अर्थव्यवस्थाओं में भारत की स्थिति कौन - सी है ?
A. 9
B. 7
C. 6
D. 4
Ans: C

व्याख्या:
● विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2017 के आधार पर विश्व अर्थव्यवस्थाओं में भारत की स्थिति 6 है।
● भारतीय अर्थव्यवस्था ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवे स्थान पर आ गया है। (2018 में)


Q_4. .................. अभिक्रिया तब होती है, जब सोडियम सल्फेट परियम क्लोराइड के साथ अभिक्रिया करता है।
A. दोहरा संयोजन
B. एकल संयोजन
C. दोहरा विस्थापन
D. एकल विस्थापन
Ans: c

व्याख्या:
● दोहरा विस्थापन अभिक्रिया तब होती है, जब सोडियम सल्फेट, बेरियम क्लोराइड के साथ अभिक्रिया करती है।
● BaCI2 + Na2SO4 -> BaSO4 + 2 NaCI इसमें Na एवं Ba दोनों में विस्थापन अभिक्रिया होता है अर्थात दोहरा विस्थापन है।
● सोडियम का निष्कर्षण कस्टनर विधि द्वारा द्रवित सोडियम हाईड्राक्साइड के वैद्युत अपघटन से किया जाता है।
● डाउन विधि द्वारा भी पिघले हुए सोडियम क्लोराइड के वैद्युत अपघटन से सोडियम धातु बड़े पैमाने पर प्राप्त की जाती है।
● सोडियम धातु को किरासन तेल के अंदर डुबाकर रखा जाता है।
● नमक में अशुद्धि के रूप में मैग्नीशियम क्लोराइड (MgCI2) को उपस्थित है,जो कि प्रस्वेदी (Deliquence) होता है।


Q_5. ब्लाकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के निर्देशक का नाम क्या है ?
A. करन जौहर
B. मधुर भंडारकर
C. एस. एस. राजमौली
D. प्रभु देवा
Ans: C

व्याख्या:
● ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के निर्देशक का नाम एस. एस. राजामौली है।

Q_6. फिटकरी' इसका एक उदाहरण है -
A. एकल लवण
B. फ्लैक साल्ट
C. टेबल साल्ट
D. द्विकलवण
Ans: D

व्याख्या:
● 'फिटकरी' द्विकलवण का एक उदाहरण है।
● फिटकरी का अणुसूत्र [K2SO4 AI2(SO4)3 24H2O] है।
● फिटकरी का प्रयोग जल को शुद्ध करने में, चमड़े के उद्योग, कपड़ो की रंगाई आदि में होता है।
● सोडियम क्लोराइड को 'साधारण नमक' कहते हैं। [NaCI]
● सोडियम सल्फेट को ग्लोबर साल्ट कहा जाता है।


Q_7. .................. कोशिका विभाजन में वृद्धि करता है।
A. गिब्बेरेल्लिंस
B. ऑक्सिन
C. साइटोकिनीन
D. अब्सिससिक एसिड
Ans: c

व्याख्या:
● साइटोकिनीन कोशिका विभाजन में वृद्धि करता है।
● 1955 ई. में मिलर ने साईटोकिनीन की खोज की।
● साईटोकिनीन का नामाकरण लिथाम ने किया।
● जय जीर्णता को रोकता है।
● यह RNA एवं प्रोटीन बनाने में सहायक है।
● औक्सिंस की खोज 1880 ई. में डार्विन ने की थी।
● यह पौधे की वृद्धि को नियंत्रित करने वाला हार्मोन है।
● फ्लोरिजेन्स को फूल खिलाने वाले हार्मोन भी कहते हैं।


Q_8. 1 मार्च, 2018 की जानकारी के अनुसार भारत सरकार के मानव संसाधान विकास मंत्री निम्न में से कौन हैं ?
A. स्मृति ईरानी
B. प्रकाश जावड़ेकर
C. हर्ष वर्धन
D. राधा मोहन सिंह
Ans: B

व्याख्या:
● 1 फरवरी , 2020 की जानकारी के अनुसार भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक हैं।
● पूर्व में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़़ेकर थे। मंत्रालय का नेतृत्व कैबिनेट-रैंक वाले मानव संसाधन विकास, मंत्रिपरिषद का एक सदस्य करता है। इस विभाग के मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक हैं।


Q_9. निम्नलिखित में से कौन - सा दर्पण की प्रतिबिंबित सतह पर स्थित है ?
A. पोल
B. फोकल लंबाई
C. फोकस
D. वक्रता केंद्र
Ans: A

व्याख्या:
● पोल दर्पण (pole) की प्रतिबिम्बित सतह पर स्थित है।
● उत्तल दर्पण और अवतल दर्पण का मध्य बिन्दु ही ध्रुव कहलाता है। दोनों ही दर्पण किसी गोले के कटे भाग होते हैं, अत: उस गोले का केन्द्र दर्पण का वक्रता केंद्र कहलाता है|
● दर्पण के वक्रता केंद्र एवं ध्रुव को मिलानेवाली रेखा दर्पण की प्रधान अक्षरेखा कहलाती है।
● उत्तल दर्पण में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब सदैव दर्पण के पीछे उसके ध्रुव और फोकस के बीच, वस्तु से छोटा, सीधा एवं आभासी बनता है।
● उत्तल दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक होती है।

Q_10. पृथ्वी का द्रव्यमान .................. है।
A. 3 x 10^25 kg
B. 6 x 10^24 kg
C. 6 x 10^22 kg
D. 6 x 10^23 kg
Ans: B

व्याख्या:
● पृथ्वी का द्रव्यमान 6 x 10^24 kg है।
● पृथ्वी का घनत्व 5.52 ग्राम प्रतिघन से. मी. है।
● पृथ्वी का घनत्व सभी सौरमंडल पिण्डो में सर्वाधिक होता है।
● पृथ्वी का द्रव्यमान 5.976 x10^24 kg है
● पृथ्वी की संरचना सियाल, सीमा और निफे से बनी हुई है।
● पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहते हैं।
● पृथ्वी का द्रव्यमान चन्द्रमा की तुलना में 81 गुणा अधिक है।
● शुक्र का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 0.815 गुना है।
● शुक्र का घनत्व 5.2 ग्राम प्रतिघन सेमी. है।
● बुध का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 0.056 गुना है।


Q_11. यदि 25 kg के द्रव्यमान वाली कोई वस्तु 8 ms^-2 के समान त्वरण के साथ गतिमान है, तो वस्तु द्वारा लगाया गया बल .................. है।
A. 200 ms^2
B. 200 ms^-2
C. 200 J
D. 200 N
Ans: D

व्याख्या:
● यदि 25 kg के द्रव्यमान वाली कोई वस्तु 8ms^-2 के समान त्वरण के साथ गतिमान है, तो वस्तु द्वारा लगाया गया बल 200N है।
● गुरुत्वीय गल = द्रव्यमान x गुरुत्वीय त्वरण।
● किसी वस्तु पर लगने वाले गुरुत्वीय बल को उस वस्तु का भार (weight) कहते हैं। इसे W से सूचित करते हैं।
इस प्रकार W = m x g
w = 25 x 8 = 200 N.


Q_12. सफेद फॉस्फोरस को .................. में संग्रहित किया जाता है।
A. पानी
B. हाइड्रोजन
C. शराब
D. ऑक्सीजन
Ans: A

व्याख्या:
● सफेद फास्फोरस को ठंडे पानी में संग्रहित किया जाता है।
● श्वेत फास्फोरस परमाणुओं के बीच का बंधन अपेक्षाकृत कमजोर होता है।
● यदि वायुमंडल का तापमान 35०C हो जाता है तो श्वेत फास्फोरस स्वत: जल वायु में जल उठता है।
● इसे प्रकाश में छोड़ने पर धीरे-धीरे पीला हो जाता है।
● इस कारण इसे पीला फास्फोरस भी कहते हैं।
● इसमें लहसुन जैसा गंध होता है।
● श्वेत फास्फोरस का अनुसूत्र - P4 है।
● लाल फास्फोरस लाल रंग का अपारदर्शक एवं रवेदार ठोस पदार्थ है।
● लाल फास्फोरस का अणुसूत्र - P2 होता है।


Q_13. 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' के निदेशक कौन हैं ?
A. एस. एस. राजमौली
B. राज कुमार हिरानी
C. करण जौहर
D. संजय लीला भंसाली
Ans: D

व्याख्या:
● 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं।
● इस चलचित्र में 'पद्मावती' की भूमिका दीपिका पादुकोण ने निभाई थी।
● पद्मावती राजा रत्न सिंह की रानी थीं।
● पद्मावत पुस्तक मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा 1540 ई. में लिखी गई थी।
● अलाउद्दीन खिलजी द्वारा 1303 ई. में चित्तौड़ पर आक्रमण किया था। पद्मावती ने जौहर कर लिया था।


Q_14. अगस्त 2018 की जानकारी के अनुसार, वर्तमान केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पोर्टफोलियो क्या है ?
A. सूचना और प्रसारण
B. कपड़ा मंत्रालय
C. महिला बाल विकास
D. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
Ans: B

व्याख्या:
● 2018 की जानकारी के अनुसार वर्तमान केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का पोर्टफोलियो कपड़ा मंत्रालय है।
● वर्तमान में स्मृति इरानी महिला एवं बाल विकास विभाग में कैबिनेट मंत्री है।


Q_15. आधुनिक आवर्त सारणी में, आवर्त .................. में लान्थानोइड्स और एक्टिनोइड्स होते हैं।
A. 3 और 4
B. 5 और 6
C. 6 और 7
D. 4 और 5
Ans: c

व्याख्या:
● आधुनिक आवर्त सारणी में 6 और 7 में लान्थानोइड्स और एक्टिनोइडस होते हैं।
● आधुनिक आवर्त्त-सारणी में परमाणु संख्या 57 से लेकर 71 तक को लान्थानोइड्स (लेंथेनाइड श्रेणी) कहा जाता है।
● यह लैंथेनियम से ल्यूटेटियम तक है।
● आधुनिक आवर्त्त-सारणी परमाणु संख्या 89 से लेकर 103 तक को एक्टिनोइड्रस (एक्टिनाइड श्रेणी) कहा जाता है।
● यह एक्टिनियम से लॉरेन्शियम तक होता है।
(I) एक्टिनाइड्स रेडियोसक्रिय तत्व।
● जब नाभिकीय हथियारों का टेस्ट किया जाता है तो 6 प्लूटोनियम से भारती एक्टिनाइड्स पर्यावरण में पहुँचता है व् युरेनियम एवं थोरियम पहले एक्टिनाइड्स है जिसकी खोज की गई।
● युरेनियम की खोज कैलप्रोथ ने की थी। जबकि थोरियम की खोज फ्रेडरिक वोह्लर ने की थी।
● एक्टिनियम की खोज लुई डेबीरन ने की थी।


Q_16. .................. एक क्षार धातु है।
A. सोडियम
B. एल्युमिनियम
C. मैंगनीज
D. मैग्नीशियम
Ans: A

व्याख्या:
● सोडियम एक क्षार धातु है।
● सोडियम चांदी के समान सफेद धातु है।
● सोडियम मुलायम होता है एवं इसे चाकू से आसानी से काटा जा सकता है।
● इसका आपेक्षित घनत्व 0.97 होता है।
● पानी में सोडियम हल्का होने के कारण पानी पर तैरने लगता है।
● यह विद्युत का सुचालक है।
● सोडियम धातु बेंजीन तथा ईथर में विलेय होता है।

Q_17. भारत सरकार ने ऑटोमोबाइल उद्योग में कौशल भारत को समर्थन देने के लिए निम्नलिखित में से किस कंपनी के साथ करार किया है ?
A. अशोक लेलैंड
B. मारुती सुजुकी
C. टाटा मोटर्स
D. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड
Ans: B

व्याख्या:
● भारत सरकार ने ऑटो मोबाइल उद्योग में कौशल भारत को समर्थन देने के लिए मारुति सुजुकी कंपनी के साथ करार किया है।

Q_18. लिथियम नाइट्राइड का सूत्र है :
A. Li2N
B. LiN
C. Li3N
D. Li3N2
Ans: c

व्याख्या:
● लिथियम नाइट्राइड का सूत्र Li3N है।
● कैल्शियम सायनामाईड का अणुसूत्र - CaCN2 है।
● मार्श गैस का अणुसूत्र - CH4 है।
● ल्यूनर कॉस्टिक का अणुसूत्र - AgNO3 है।
● क्लोरोफार्म का रासायनिक सूत्र - CHCI3 है।

Q_19. निम्नलिखित में से कौन - सा प्रभाव विद्युत-धारा द्वारा उत्पन्न नहीं होता है ?
A. चुंबकीय प्रभाव
B. संकुचन प्रभाव
C. ताप प्रभाव
D. रासायनिक प्रभाव
Ans: B

व्याख्या:
● संकुचन प्रभाव विद्युत धारा द्वारा उत्पन्न नहीं होता है।
● विद्युत-धारा चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है। इसे ही विद्युत का चुम्बकीय प्रभाव कहते हैं।
● चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा मैक्सवेळ के कॉर्क-स्क्रू नियम, फ्लेमिंग के दाहिने हाथ के नियम आदि से दी जाती है।
● विद्युत धारा के प्रवाहित होने से चालक का ताप बढ़ने की घटना को विद्युतधारा का उष्मीय प्रभाव कहते हैं।


Q_20. .................. में, कोशिकाओं को ढीला पैक किया जाता है ताकि बड़े अंत:क्रियात्मक रिक्त स्थान मिल सके।
A. कोलेनकाइमा
B. स्क्लेरेनकाइमा
C. ट्रेकीड
D. मृदूतक
Ans: D

व्याख्या:
● मृदूतक में कोशिकाओं को ढीला पैक किया जाता है, ताकि बड़े अंत:क्रियात्मक रिक्त स्थान मिल सके।
● मृदूतक (Perenchyma) ऊतक अत्यन्त सरल प्रकार का स्थायी ऊतक होता है।
● इस ऊतक की कोशिकाएं जीवित, गोलाकार अंडाकार, बहुभुजी या अनियमित आकार की होती है।
● मृदूतक की कोशिका में सघन कोशाद्रव्य एवं एक केन्द्र्क पाया जाता है।
● इसकी कोशिका - भित्ति पहली एवं सैल्यूलोज की बनी होती है।
● कोशिका के मध्य एक बड़ी रसधानी रहती।
● मृदूतक ऊतक भोजन के पाशर्व चालन में सहायक होता है।
● स्थुलकोण ऊतक (Collenchyma) - तने के एपिडर्मिस के नीचे, पर्णवृन्त और पुष्पावली वृन्त पर पाया जाता है, लेकिन जड़ों में नहीं पाया जाता है।


Q_21. जब दो समान बल किसी निकाय पर और विपरीत दिशा में कार्य कर रहे हों, तो निकाय पर कार्य करने वाला बल बन जाता है ..................।
A. दो गुना
B. शून्य
C. चार गुना
D. तीन गुना
Ans: B

व्याख्या:
● जव दो समान बल किसी निकाय पर और विपरीत दिशा में कार्य कर रहे हो निकाय पर कार्य करनेवाला बल बन जाता है - शून्य।
● कार्य का मान महत्तम तभी होगा जब बल एवं बल की दिशा में विस्थापन के मध्य 0० का कोण हो क्योकि cos 0० = 1 होता है। W= Fs cosθ
● जब बल एवं बक की दिशा में विस्थापन के बीच 90० कोण हो, तो कार्य का मान शून्य होगा, क्योंकि cos 90०कोण हो, तो कार्य का मान शून्य होगा, क्योंकि cos 90० = 0 होता है।
●कार्य करने की दर को शक्ति कहते हैं।


Q_22. निम्न में से किसने विश्व पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप, 2017 में स्वर्ण पदक जीता था ?
कर्टिस लवजॉय
कांचनमाला पांडे
जेसिका लोंग
टूकर दुपरी
Ans: b

व्याख्या:
● कांचनमाला पांडे विश्व पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप, 2017 में स्वर्ण पदक जीता था।

Q_23. फतेहपुर सीकरी या 'विजय का शहर 12 साल तक .................. की राजधानी थी।
A. बाबर
B. अकबर
C. बहादुर शाह
D. औरंगजेब
Ans: b

व्याख्या:
● फतेहपुर सीकरी या 'विजय का शहर' 12 साल तक अकबर की राजधानी थी।
● फतेहपुर सीकरी को अकबर 1571 ई. में राजधानी बनाया।
● फतेहपुर सीकरी शेख सलीम चिश्ती का निवास स्थान था।
● शेख सलीम चिश्ती के आशीर्वाद से अकबर के यहाँ पुत्र ने जन्म लिया, जिस कारण उनके सम्मान से फतेहपुर सीकरी को राजधानी बनाया।
● फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती का दरगाह है।
● अकबर ने अपने पुत्र का नाम सलीम रखा (बड़े पुत्र का)।
● बाबर ने 1526 ई. में भारत विजय की।


Q_24. .................. तत्त्व में दो कक्ष होते हैं जो पूर्ण रूप से भरे होते हैं।
A. He
B. Ar
C. Kr
D. Ne
Ans. D

व्याख्या:
● Ne तत्व में दो कक्ष होते हैं, जो पूर्ण रूप से भरे होते हैं।
●नियान का प्रतीक 'Ne' है।
● नियान लैम्प का प्रयोग हवाई अड्डों पर विमान चालकों को संकेत देने के लिए किया जाता है।
●नियान विसर्जन लैम्पों और ट्यूबों तथा प्रतिदीप्ति बल्बों में भरी जाती है, जिनको विज्ञापनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
●He हीलियम का प्रतीक है।
●Ar ऑर्गन का प्रतीक है।
●Kr क्रिप्टोन का प्रतीक है।

Q_25. तमिलनाडु में 24 फरवरी, 2017 को 112 फुट ऊंची शिव प्रतिमा (आदियोगी) का अनावरण किसके द्वारा किया गया था :
A. रामविलास पासवान
B. राजनाथ सिंह
C. नरेन्द्र मोदी
D. रामनाथ कोविंद
Ans: c

व्याख्या:
● तमिलनाडु ने 24 फरवरी, 2017 को 112 फुट ऊँची शिव प्रतिमा (आदियोगी) का अनावरण नरेंद्र मोदी द्वारा किया था।

Q_26. "आर्ट ऑफ़ लिविंग" के प्रस्तावक और प्रचारक कौन हैं ?
A. सहजानन्द स्वामी
B. श्री श्री रवि शंकर
C. पंडित रवि शंकर
D. स्वामीनारायण
Ans: B

व्याख्या:
● आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रस्तावक और प्रचारक श्री श्री रवि शंकर है।
● आर्ट ऑफ़ लिविंग की स्थापना 1982 ई. में किया गया।
● आर्ट ऑफ़ लिविंग से देश-विदेशों के करोड़ों व्यक्ति जुड़े हैं।
● पं. रविशंकर सितार वादक है।
● स्वामी सहजानद सरस्वती भारत के सबसे बड़े किसान नेता थे।
●स्वामी नारायण-सहजानंद स्वामी हो ही कहा जाता था। इन्होने स्वामी नारायण संप्रदाय की स्थापना की। पंडित रविशंकर भारत के प्रमुख सितार वादक हैं।


Q_27. Vessels are the major water conducting cells in :
A. Thallophyta
B. Angiosperms
C. Bryophyta
D. Fungi
Ans: B

व्याख्या:
● Vessels ar the major water conducting cells in Angiosperms.।
● आवृत्तबीजी (Angiosperms)- उपसमूह के पौधों के बीज फल के अंदर होते हैं।
● इनके पौधों में जड़, पत्ती, फूल, फल एवं बीज सभी पूर्ण विकसित होता हैं।
●इस उपसमूह के पौधों में बीज के बीजपत्र होते हैं।


Q_28. कौटिल्य का अर्थशास्त्र हमें .................. प्रशासन के बारे में जानकारी देता है।
A. राष्ट्रकूट
B. प्रतिहार
C. गुप्त
D. मौर्य
Ans: D

व्याख्या:
● कौटिल्य का अर्थशास्त्र हमें मौर्य प्रशासन के बारे में जानकारी देता है।
● चाणक्य द्वारा लिखी गई अर्थशास्त्र को 1909 ई. में शामप्रसाद शास्त्री ने अंग्रेजी में सर्वप्रथम अनुवाद किया।
● अर्थशास्त्र में 15 भाग, और 180 उपखंड तथा 6000 से अधिक श्लोक हैं।
● अर्थशास्त्र में 18 तीर्थ और 27 अध्यक्ष का उल्लेख है।
● इसमें मौर्य प्रशासन के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है।
● इंडिका से मौर्य नगर प्रशासन के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है।
● राष्ट्रकूट राजवंश का संस्थापक दंतीदुर्ग था।
● नागभट्ट प्रथम प्रतिहार वंश का संस्थापक था।


Q_29. मार्च, 2018 की जानकारी के अनुसार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर परिकर, निम्न में से किस दल से हैं ?
A. भाकपा
B. भारतीय जनता पार्टी
C. जनता दल पार्टी
D. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Ans: B

व्याख्या:
● मार्च, 2018 की जानकारी के अनुसार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर पारिकर जनता पार्टी से है। जिनका निधन 17 मार्च, 2019 को हो गया।

Q_30. 2017 में विश्व कैडेट शतरंज चैम्पियनशिप में अंडर 12 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी का नाम क्या है ?
A. आर्या चोपड़ा
B. पद्मिनी राउत
C. अभिमन्यु पुराणिक
D. दिव्या देशमुख
Ans: D

व्याख्या:
● 2017 में विश्व कैरेड शतरंज चैम्पियनशिप में अंडर 12 बालिक वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी दिव्या देशमुख है।

Q_31. .................. धातु का उपयोग इलेक्ट्रिक बल्ब के फिलामेंट बनाने के लिए किया जाता है।
A. निकेल
B. लोहा
C. टंग्स्टन
D. चांदी
Ans: C

व्याख्या:
● टंगस्टन धातु का उपयोग इलेक्ट्रिक बल्ब के फिलामेंट बनाने में किया जाता है।
● भारत में टंगस्टन का उत्पादन दगाना खान (राजस्थान) में होता है।
● टंगस्टन का गलनांक लगभग (3500°C) होता है।
● टंग्स्टन का संकेत 'W' होता है।
● टंगस्टन तंतु के उपचयन को रोकने के लिए बिजली के बल्ब से हवा निकाल दी जाती है।
● चांदी विद्युत का सबसे अधिक चालकता है।
● सबसे भारी धातु ओसमियम है।


Q_32. ग्रे क्रांति, .................. से संबंधित है।
A. उर्वरक
B. रेशम
C. चमड़ा
D. मछली
Ans: A

व्याख्या:
● ग्रे क्रांति उर्वरक से संबंधित है।
● भारत में यूरिया के उत्पादन में आत्मनिर्भर है।
● भारत में सबसे अधिक उर्वरक यूरिया का प्रयोग किया जाता है।
● भारत में पोटाश मुख्यत: आयात पर निर्भर है।
● नीली क्रान्ति का संबंध मछली उत्पादन से है।
● फ्लड क्रांति का संबंध दूध उत्पादन से है।


Q_33. इथेन में, प्रत्येक कार्बन परमाणु .................. से बंधे होते हैं :
A. तीन परमाणु
B. चार परमाणु
C. एक परमाणु
D. पांच परमाणु
Ans: B

व्याख्या:
● इथेन में, प्रत्येक कार्बन परमाणु चार परमाणु से बंधे होते हैं।
● कार्बन आवर्त-सारणी के वर्ग 14 का सदस्य है।
● कार्बन की परमाणु संख्या - 6 होता है।
● कार्बन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1s^2, 2s^2, 2p^2 होता है।
● इसमें संयोजी इलेक्ट्रानों की संख्या 4 होती है।


Q_34. 8वें वार्षिक वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस-2017) का आयोजन कौन - से शहर में किया गया था ?
A. हैदराबाद
B. चेन्नई
C. मैसूर
D. बेंगलुरु
Ans: A

व्याख्या:
● 8 वें वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जी. ई. एस. - 2017) का आयोजन हैदराबाद में किया गया था।

Q_35. दुर्गा पूजा .................. का मुख्य त्यौहार है।
A. केरल
B. राजस्थान
C. कश्मीर
D. पश्चिम बंगाल
Ans: D

व्याख्या:
● दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का मुख्य त्यौहार है।
● दुर्गा पूजा शक्ति पूजा से संबंद्ध है।
● छठ पूजा मुख्यत: बिहार से जुड़ा है।
● पतंग उत्सव-गुजरात राज्य से संबंध है।
● नौका विहार का सम्बन्ध केरल राज्य से है।
● गणपति उत्सव का संबंध महाराष्ट्र राज्य से है।


Q_36. नवम्बर 2017 में निम्न में से किसको भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण-सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था ?
A. विद्या बालन
B. सोनाक्षी सिन्हा
C. दीया मिर्जा
D. रेखा
Ans: C

व्याख्या:
● नवम्बर 2017 में दीया मिर्जा को भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था।

Q_37. स्पोर्ट्स बिलियर्ड्स/स्नूकर के क्षेत्र में प्रतिष्ठित 2018 के पद्म भूषण पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया था ?
A. अशोक सांडिलीया
B. माइकल फरेरा
C. गीत सेठी
D. पंकज आडवाणी
Ans: D

व्याख्या:
● स्पोर्टस बिलियर्ड्स/स्नूकर के क्षेत्र में प्रतिष्ठित 2018 के पद्म भूषण पुरस्कार से पंकज आडवाणी सम्मानित किया गया था।

Q_38. परिवर्तनीय संयोजकता .................. द्वारा प्रदर्शित की जाती है।
A. संयोजी तत्त्वों
B. समूह के तत्त्वों
C. संक्रमण तत्त्वों
D. सरोध तत्त्वों
Ans: C

व्याख्या:
● परिवर्तनीय संयोजकता संक्रमण तत्व द्वारा प्रदर्शित की जाती है।
● ऐसे तत्व जो इलेक्ट्रॉन को त्याग कर धनायन प्रदान करते हैं धातु कहलाते हैं।
● लोहा एक संक्रमण धातु है।
● सहसंयोजी यौगिक दृढ़ और दिशात्मक होते हैं।
● जब दो सदृश या असदृश परमाणु अपनी बाह्यतम कक्षा में इलेक्ट्रानों का आपस में साझा करते हैं, तब उनके बीच स्थित बंध को सहसंयोजी बंधन कहते हैं।


Q_39. .................. प्रजनन के समान नहीं है।
A. पुनर्जनन
B. बहु विखंडन
C. विखंडन
D. मुकलन
Ans: A

व्याख्या:
● पुनर्जनन - प्रजनन के समान नहीं है।
● बहु-विखंडन, विखंडन और मुकलन प्रजनन के प्रकार हैं।
● लैंगिक जनन की क्रिया में युग्मक निर्माण के समय अर्द्धसूत्री विभाजन होता है। अलग होते समय गुणसूत्रों में पारस्परिक जीन विनिमय के फलस्वरूप नए जीन विन्यास बनते हैं, जिनसे जीवों में विभिन्नताएं उत्पन्न होती है जिसे आनुवांशिक पुनर्योजन कहते हैं।

Q_40. .................. विकास का सिद्धांत हमें बताता है, कि कैसे जीवन सरल से अधिक जटिल रूपों से विकसित हुआ।
A. मेंडल
B. क्लर्स
C. डार्विन
D. लैमार्क
Ans: C

व्याख्या:
● डार्विन विकास का सिद्धांत हमें बताता है कि कैसे जीवन सरल से अधिक जटिल रूपों से विकसित हुआ।
● जैव विकास के संदर्भ में डार्विन नें प्राकृतिक चयन का सिद्धांत दिया।
● हरबर्ट स्पेन्सर ने सामाजिक विकास के संदर्भ में योग्यतम की उत्तरजीविता का सिद्धांत दिया।
● अल्फ्रेड रसेल वैलेस का संबंध भी जैव विकास से है।
● डार्विन ने 'ओरिजिन ऑफ़ स्पेशीज पुस्तक'' 1859 ई. में लिखी।
● लैमार्क ने उपार्जित लक्षणों का वंशागति सिद्धांत दिया।
● उपार्जित लक्षणों का सिद्धांत लैमार्कवाद भी कहलाता है।
● मेंडलीफ का संबंध आवर्त-सारणी से है।

1 comment:

Post Top Ad

Your Ad Spot