सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर - GK In Hindi

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 25 May 2018

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर


1. मनुष्य ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया।

उत्तर- तांबा

2. भारत का भूगोल नामक पुस्तक किसने लिखी।

उत्तर- टॉलमी

3. सुभाष चंद्र बोस को सर्वप्रथम नेताजी किसने कहा था।

उत्तर- एडोल्फ हिटलर

4. महात्मा गांधी को अधनंगा फकीर किसने कहा था।

उत्तर- चर्चील

5. बल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि किस आंदोलन के बाद प्रदान की थी।

उत्तर- बारदोली सत्याग्रह

6. जय हिंद का नारा किसने दिया था।

उत्तर- सुभाष चंद्र बोस

7. ‘भारत को तलवार के बल पर विजित किया गया है, और तलवार के बल ही इसकी रक्षा की जाएगी’ यह कथन है।

उत्तर- लॉर्ड एल्गिन

8. जनवरी 1879 में ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को किस उपाधी से सम्मानित करने के लिए दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया।

उत्तर- कैसर-ए-हिंद

9. चौदहवीं लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे।

उत्तर- सोमनाथ चटर्जी

10. सरिस्का में बाघों के विलुप्त होने की घटना की जांच हेतु केंद्र सरकार ने किसकी अध्यक्षता में कार्यदल बनाया है।

उत्तर- सूनीता नारायण

11. पहली लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे।

उत्तर- गणो वासुदेव मावलंकर, एम अनंतशयनम आयंगर

12. प्रथम लोकसभा का गठन कब हुआ था।

उत्तर- 6 मई 1952

13. विदेशों के लिए भारतीय राजदूतों को नियुक्त कौन करता है।

उत्तर- राष्ट्रपति

14. राष्ट्रपति को क्षमादान की शक्ति संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत दी गई है।

उत्तर- अनुच्छेद 72

15. झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे।

उत्तर- जे.बी.कृपलानी

16. संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल कितना समय लगा।

उत्तर- दो वर्ष, 11 माह, 18 दिन

17. संविधान सभा का गठन कब किया गया।

उत्तर- जुलाई 1946

18. अभ्रक के उत्पादन में भारत का विश्व में कौनसा स्थान है।

उत्तर- प्रथम

19. देश में सर्वाधिक सोना किस राज्य से प्राप्त होता है।

उत्तर- कर्नाटक

20. आधुनिक ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ कब हुआ।

उत्तर- 1896 ई.

21. भारतीय ओलम्पिक परिषद की स्थापना कब हुई।

उत्तर- 1924 ई.

22. ओलम्पिक मशाल जलाने की प्रथा कब से शुरू हुई।

उत्तर- 1928 ई. (एम्सटर्डम ओलम्पिक)

23. ओलम्पिक खेलों का टीवी पर विस्तृत प्रसारण कब से शुरू हुआ।

उत्तर- 1960 ई. से

24. राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत कब से हुई।

उत्तर- 1930 ई.

25. भारत ने पहली बार कब राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया।

उत्तर- 1934 ई. (दूसरे राष्ट्रमंडल खेल)

26. एशियाई खेल का प्रारंभ कब व कहां हुआ।

उत्तर- 4 मार्च 1951 ई. को नई दिल्ली में

27. क्रिकेट खेल का जन्मदाता कौन से देश को माना जाता है।

उत्तर- इंग्लैंड

28. फुटबॉल खेल का जन्म कहां हुआ।

उत्तर- इंग्लैंड

29. वॉलीबॉल का जन्म किस देश में माना जाता है।

उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरीका

30. आधुनिक गोल्फ की सर्वप्रथम शुरूआत कहां हुई।

उत्तर- स्कॉटलैंड

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot